हिसार : नगर पालिका कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

हिसार, 13 जून (हि.स.)। लंबे समय से मांगों व समस्याओं का समाधान न होने से रोषित नगर पालिका कर्मचारी संघ ने गुरुवार को आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि उन्हें बार-बार आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर अपनी मांगों का ज्ञापन संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह को सौंपा।

गेट मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनील लाडवा ने की जबकि मंच का संचालक जिला सचिव बिशन सिंह ने किया। इसके अलावा इकाई प्रधान राजेश बागड़ी, सचिव सुरेन्द्र राणा, उप प्रधान सत्यवान भट्टी, कोषाध्यक्ष शशीकांत, मुख्य सलाहकार आत्मप्रकाश, उप प्रधान पूर्ण भादड़, उप प्रधान श्याम, महिला कर्नवर सेवा, सुमन, सूरजमुखी, बाला, राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान अशोक बोहत, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक सचिव विनोद प्रभाकर, के साथ सफाई कर्मचारी कुलदीप, राजू, सुखा, फौजी, मुरारी, ईश्वर आदि मौजूद रहे।

गेट मीटिंग में कर्मचारियां की मांगों लेकर मंच संचालक बिशन सिंह ने कहा ठेका प्रथा को खत्म करके सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। आंदोलन का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि 14 जून शुक्रवार को अतिरिक्त निगमायुक्त व उप निगम आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंप जाएगा। इसके अलावा 20 जून को हिसार जिले की सभी पालिकाओं, नगर परिषद, नगर निगम व फायर के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम मांगों लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 23 जून को कुरूक्षेत्र में स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा के आवास पर होने वाले महा पड़ाव में जिले के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी भारी संख्या भाग लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/सुमन/संजीव

   

सम्बंधित खबर