पूर्वोत्तर भारत में खिलता दिख रहा है कमल

गुवाहाटी, 04 जून (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत की 25 लोकसभा सीटों की अब तक की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं।

उगते सूरज के राज्य अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा भारी मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए है। वहां राज्य विधानसभा के चुनाव परिणामों में वह पहले ही प्रचंड जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं असम की 14 सीटों में से 12 के रुझान सामने आए हैं, जिसमें भाजपा 7, कांग्रेस 3, यूपीपीएल 1 और अगप 1 सीट पर आगे चल रही हैं। मणिपुर की सीटों में 1 पर कांग्रेस और 1 पर एनपीएफ को बढ़त मिलती दिख रही है। मेघालय की दो सीटों में से 1 पर वीओटीपीपी तथा 1 पर कांग्रेस आगे चल रही है। मिजोरम की 1 सीट पर सत्ताधारी पार्टी जेडपीएम को बढ़त मिल चुकी है। नगालैंड की एकमात्र सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। वहीं सिक्किम की एकमात्र सीट पर सत्ताधारी पार्टी एसकेएम को निर्णायक बढ़त मिल चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/जितेन्द्र

   

सम्बंधित खबर