बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को बढ़ावा देने वाली यूट्यूबर महिला गिरफ्तार

आरोपित महिलाआरोपित महिलाआरोपित महिलाआरोपित महिला

गाजियाबाद,13 जून(हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है जो कुंवारी बेगम नाम से यूट्यूब चैनल चला रही थी। उसने छोटे बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को बढ़ावा देने से संबंधित एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

इन बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर चलने के बाद हंगामा मचा हुआ है। छोटे बच्चों के साथ शोषण करने का टिप्स देने वाली कुंवारी बेगम' की गिरफ्तारी की मांग सोशल मीडिया पर उठने लगी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गुरुवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम है। वह गाजियाबाद की रहने वाली है। वह निफ्ट दिल्ली से 2021-22 बैच की पास आउट है। शिखा फिलहाल एक संस्था के साथ काम कर रही है, जो दिल्ली के कालकाजी से संचालित है।

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी महिला का यूट्यूब पर 'कुंवारी बेगम'के नाम से चैनल है। जिस पर वह एक वीडियो में अश्लील बातें कर रही है। वीडियो में वह फॉलोअर्स को भद्दी सलाह दे रही है। एक्स अकाउंट पर इस महिला की शिकायत दीपिका नारायण ने की है। कौशांबी थाने में यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवादों में आने के बाद यूट्यूबर ने अपने विवादित वीडियो डिलीट कर दिए हैं। इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान में लिया है। इंदिरापुरम एसीपी सलका कहना है कि एक्स अकाउंट पर दीपिका नारायण भारद्वाज ने शिकायत की थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

/राजेश

   

सम्बंधित खबर