स्कूटी चोर गिरफ्तार

Scooty thief arrested

गुवाहाटी, 14 जून (हि.स.)। गुवाहाटी (मेट्रो) की दिसपुर पुलिस ने चोरी की एक गुत्थी को सुलझाते हुए चुराई गयी स्कूटी सेमत चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दिसपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस की एक टीम अभियान चला कर माछखोवा से चोरी की स्कूटी (एएस-01ईएस-4476) को बरामद किया है। गुवाहाटी के चांगसारी से बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान ताजुल अहमद (21) के रूप में की गई है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार चोर से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर