छोग टाली विद्यालय के चार विद्यार्थी खेलो इंडिया छात्रावास हेतु चयनित

नाहन, 15 जून (हि.स.)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम प्राप्त की है इस विद्यालय के चार विद्यार्थी रमन, शुभम, कृष चौहान तथा आंशिक ठाकुर का चयन जुडडो खेल में बिलासपुर में स्थित खेलो इंडिया सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए चुने गए है । विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कर्मठ शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या के कुशल प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन में विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों ने छात्रावास हेतु बिलासपुर में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लिया तथा उत्कृष्ठ प्रदर्शन से चार विद्यार्थी छात्रावास हेतु चयनित हुए।सिरमौर के पच्छाद में है छोग टाली स्कुल।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर