मुख्यमंत्री ने गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के साथ शिवसागर जिला न्यायालय के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

Inauguration of new District Court Building in Shivsagar

शिवसागर (असम), 15 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शिवसागर जिला न्यायिक न्यायालय भवन का उद्घाटन किया।

बिष्णुनगर में नवनिर्मित जिला न्यायिक न्यायालय भवन का उद्घाटन करते हुए, मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि सरकार राज्य में कानूनी बुनियादी ढांचे में सुधार और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जिला न्यायालय भवन के उद्घाटन से सभी न्यायिक कार्यवाही एक ही छत के नीचे पूरी हो जायेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोई भी मामला जल्द सुलझ जाएगा। शिवसागर में नया जिला न्यायालय भवन राज्य के कानूनी बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण है। डॉ. सरमा ने कहा, इसका उद्देश्य शिवसागर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को सुलभ और कुशल कानूनी सेवाएं प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री ने पूरे असम में कानूनी बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए महत्वपूर्ण निवेश किये जा रहे हैं। इनमें शिवसागर में नया जिला न्यायालय भवन आज जनता को समर्पित किया गया। यहां सभी कानूनी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में कानूनी बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही छत के नीचे शिवसागर जिला न्यायालय का उद्घाटन होने से कानूनी कार्यवाही जल्दी निपट जाएगी। मामलों का बैकलॉग कम हो जाएगा और न्यायपालिका के कुशल कामकाज के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर