शराब के नशे में धुत पूर्व मुखिया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,15 जून (हि.स.)। जिले में बंजरिया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत एक पूर्व मुखिया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पूर्व मुखिया एक युवक के साथ बाईक पर सवार होकर मोतिहारी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान वाहन चेकिंग के दौरान बंजरिया पुलिस ने रोका तो पूर्व मुखिया ने धौंस दिखाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुखिया की पहचान चिरैया प्रखण्ड के खड़तरी पंचायत के पूर्व मुखिया परमहंस भगत के रूप में हुई है। जिसने पूछताछ में बताया कि वे नेपाल से शराब पीकर लौट रहे थे। बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि गिरफ्तार पूर्व मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश /गोविन्द

   

सम्बंधित खबर