यमुनानगर: इनेलो किसान और कमेंरों की पार्टी:अर्जुन सुढेल

-- अभय चौटाला सोमवार को यमुनानगर में

--आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से करेगे चर्चा

यमुनानगर,16 जून (हि.स.)। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष राम पाल माजरा सोमवार शाम को यमुनानगर पार्टी कार्यालय में जिला कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगे और आगे की रणनीति बताएंगे।

रविवार को यह जानकारी देते हुए इनेलो प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन सुढैल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव मे इनेलो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और जन-जन की भावना के अनुरूप कार्य करने वाली इनेलो की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव जनता बनाम सरकार था। जिसमे जनता ने उस पार्टी को जिताया जो भाजपा को हरा सकती थी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता ने लड़ा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव मे मुद्दे लोकसभा चुनाव से अलग होते है और जनता क्षेत्रीय दल को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ही एक मात्र क्षेत्रीय दल है जो हर समस्या के समय प्रदेश के हितो की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस व बीजेपी दोनों पार्टियों का शासन देखा है और दोनो से जनता का मोहभंग हो चुका है। इनेलो किसान और कमेंरे की पार्टी है जो दिनरात गरीब के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ती है।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार

   

सम्बंधित खबर