कार्तिक स्वामी के दर्शन कर लौट रहे युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत

गोपेश्वर, 16 जून (हि.स.)। पोखरी विकासखंड में स्थित कार्तिक स्वामी के दर्शन कर लौट रहे एक युवक की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र चन्दन सिंह उम्र 45 साल निवासी ब्लाॅक रोहिणी दिल्ली अपने चार दोस्तों के साथ गर्मियों में पहाड़ों की शैर पर निकला था। ये सभी दिल्ली में साथ नौकरी करते हैं। क्रौंच पर्वत पर कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के बाद वापसी में कनकचैरी में पहुंचने से कुछ पहले बलदेव की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उसे 108 की मदद से सीएचसी पोखरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष डीएस कंडारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला-चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर