केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान सिक्किम दौरे पर

गंगटोक, 17 जून (हि.स.)। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान सिक्किम दौरे पर आए है। केंद्रीय राज्य मंत्री सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे।

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का रंगपो (सिक्किम-पश्चिम बंगाल सीमा) पर राज्य ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव बेनु गुरुंग और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री नाम्ची जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में ‘पीएम किसान 2024 की 17वीं किश्त जारी’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल वाराणसी में पीएम किसान योजना की 17वीं किश्त जारी करेंगे।

इससे पहले आज सिक्किम सरकार के अधिकारियों ने केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान को बागडोगरा हवाई अड्डे (पश्चिम बंगाल) पर स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/सुनीत

   

सम्बंधित खबर