सिक्किम के यांगगांग में भू-स्खलन से दो की मौत, एक लापता, सात घर क्षतिग्रस्त

गंगटोक, 10 जून (हि.स.)। सिक्किम के नामची जिला के यांगगांग महकमा के माजुआ गांव में सोमवार सुबह करीब छह बजे भारी बरसात के दौरान हुए भू-स्खलन से दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया। इस दैवीय आपदा में सात घर क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया गया है कि पानी के तेज बहाव की चपेट में आई गांव की महिला लापता हो गई है। जिला प्रशासन, भू-राजस्व, आपदा प्रबंधन और यांगगांग थाना पुलिस के जवान गांव पहुंच चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। राज्य में सारी रात हुई बारिश से कुछ स्थानों में भू-स्खलन से यातायात बाधित हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/मुकुंद

   

सम्बंधित खबर