इतिहास के पन्नों में 19 जूनः भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय की कहानी

देश-दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत में आईवीएफ तकनीक के लिहाज से खास है। इस तकनीक से जन्मे शिशु को टेस्ट ट्यूब बेबी कहते हैं। भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय हैं। डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय का जन्म 16 जनवरी 1931 को हुआ था। कोलकाता के डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय ने भारत में पहली बार 25 जुलाई, 1978 को टेस्ट ट्यूब बेबी का सफल परीक्षण किया। तीन अक्तूबर, 1978 को इस टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ। दुर्भाग्य से उनके काम पर पश्चिम बंगाल सरकार ने शक किया। इस वजह से सुभाष अपने काम को अंतरराष्ट्रीय फलक पर नहीं रख पाए। मुखोपाध्याय को इसके लिए टोक्यो जाना था। संदेह जताते हुए उन्हें टोक्यो जाने से रोक दिया गया। इससे निराश होकर उन्होंने 19 जून 1981 को कोलकाता में आत्महत्या कर ली। बाद में उनके काम को सही ठहराया गया और भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक के रूप में मान्यता दी गई।

महत्वपूर्ण समाचार

1716: मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातना देकर मौत के घाट उतार दिया गया।

1843: 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।

1910: वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।

1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद किया।

1981: भारत ने अपने भू-स्थैतिक उपग्रह ऐपल का सफल प्रक्षेपण किया।

1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।

1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।

2003ः फिनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2006ः जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।

2007ः पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया।

2007ः विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वां स्थान प्राप्त हुआ।

2008ः गाजा पट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू।

2005: फोर्ब्स पत्रिका ने ओफ्रा विनफ्रे को दुनिया की 100 ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।

जन्म

1871ः राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक माधवराव सप्रे।

1931ः उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल।

1945: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची।

1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रुश्दी।

1970ः कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

निधन

1981ः भारत के 'प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी' जनक चिकित्सक और वैज्ञानिक सुभाष मुखोपाध्याय।

2018ः भारतीय मिमिक्री कलाकार नेरेला वेणु माधव।

महत्वपूर्ण दिवस

-विश्व एथनिक दिवस।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

   

सम्बंधित खबर