इतिहास के पन्नों में 20 जूनः मुंबई में आम लोगों के लिए खुला विक्टोरिया टर्मिनस, अब इसे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कहते हैं

देश-दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के एक रेलवे स्टेशन के लिए खास है। वह स्टेशन है देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस। पहले इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस था। यह टर्मिनस 20 जून, 1887 को आम लोगों के लिए खुला था।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस देश के पश्चिमी भाग में अरब सागर के तट पर मुंबई में स्थित है। इसकी अभिकल्पना फ्रेडरिक विलियम स्टीवंस ने की थी। उन्होंने तब के जमाने में इसके लिए 16.14 लाख रुपये लिए थे। यह टर्मिनस 2.85 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। टर्मिनस का निर्माण 1878 में शुरू हुआ था। यह10 वर्ष की अवधि में बनकर तैयार हुआ। खासियत यह है कि यह मध्य रेलवे का मुख्यालय भी है। यह भारत के व्यस्ततम स्टेशनों में से एक है। यहां मध्य रेलवे की मुंबई और मुंबई उपनगरीय रेलवे की मुंबई में समाप्त होने वाली रेलगाड़ियां रुकती व यात्रा पूर्ण करती हैं।

आंकड़ों के अनुसार यह स्टेशन ताजमहल के बाद भारत का सर्वाधिक छायाचित्रित स्मारक है। 2 जुलाई, 2004 को इस स्टेशन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया। यह स्टेशन विक्टोरियन गोथिक शैली में निर्मित है। यह स्टेशन अपनी उन्नत संरचना और तकनीकी विशेषताओं के साथ उन्नीसवीं शताब्दी के रेलवे स्थापत्यकला आश्चर्य के उदाहरण के रूप में खड़ा है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1858: ग्वालियर के किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत।

1873ः भारत में वाईएमसीए की स्थापना।

1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।

1916: पुणे में एसएनडीटी महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।

1990: ईरान में भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए।

1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 लोगों की मौत।

1998ः विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमिर कैमनिक को हराकर पांचवीं फ़्रैकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता।

1999ः सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के पांच नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता (कोलकाता) शामिल।

2000: काहिरा में समूह-15 देशों के दसवें शिखर सम्मेलन का समापन।

2001: जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।

2001ः श्रीलंका में मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में।

2002: पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।

2002:अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।

2005ः रूसी मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।

2006: जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2014:प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा।

जन्म

1869ः भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर।

1952ः जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि विक्रम सेठ।

1958ः भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

निधन

1965ः हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार वेंकटेश नारायण तिवारी।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

   

सम्बंधित खबर