किरण देव के मुख्य आतिथ्य में इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में योगाभ्यास का आयोजन 21 जून को

जगदलपुर, 19 जून (हि.स.)। जिले में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में आपसी समन्वय से योग कार्यक्रम को करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत जिले में योग संबंधी आवश्यक तैयारी आयुष विभाग, नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से करने हेतु निर्देशत किया गया है।

शुक्रवार को स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम सुबह 7 से 8 बजे तक चलने वाले मुख्य योग कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही है। उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम विधायक किरण देव के मुख्य आतिथ्य और बस्तर सांसद महेश कश्यप, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर नगर पालिक निगम सफीरा साहू, जिला पंचायत वेदवती कश्यप एवं सभापति नगर पालिक निगम कविता साहू के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित है। उक्त अवसर पर अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं सहित गणमान्य नागरिकों को उपस्थित होकर योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर