बरपेटा के सरूखेत्री में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी

बरपेटा (असम), 20 जून (हि.स.)। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सरुखेत्री से होकर बहने वाली टिहू, पहुमारा, कालदिया, बुढ़ादिया, पल्ला आदि नदियों के उफान पर होने के कारण विधानसभा क्षेत्र के बड़े इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई परिवारों के घर, खेत, सड़कें आदि बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं।

विशेष रूप से सरुखेत्री निर्वाचन क्षेत्र में भक्तरडबा, नालिर पथार आदि क्षेत्रों में कई सड़कों पर पानी के अतिप्रवाह के कारण लोगों का दैनिक जीवन बाधित हो गया है।

सरूखेत्री के विधायक जाकिर हुसैन सिकदार ने आज बाइक पर सवार होकर निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने जिला प्रशासन से संपर्क किया और सरकार से बाढ़ राहत और पशुओं के चारे उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर