रायपुर : कबीर जयंती पर 22 जून को मांस बिक्री प्रतिबंधित

रायपुर, 20 जून (हि.स.)। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कबीर जयंती पर 22 जून शनिवार को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

इस संबंध में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कबीर जयंती को पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश गुरुवार को जारी किया गया है। दुकानें खुली पाने जाने पर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, स्वच्छता निरीक्षक अपने क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर