यमुनानगर में भाजपा करेगी संगठनात्मक कार्यक्रम, योग दिवस से होगी शुरूआत

यमुनानगर, 20 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर के जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आगामी 15 दिनों में बूथ स्तर तक संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करेंगी। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर अध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा जिला यमुनानगर संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जिला यमुनानगर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लगभग 225 शक्ति केंद्रों पर जोर-शोर से मनाएगी और 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस शक्ति केंद्र स्तर व लगभग 1000 से ज्यादा बूथों पर मनाया जाएगा। वहीं 25 जून आपातकाल दिवस विधानसभा स्तर पर व जिला स्तर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के साथ मिलकर मनाया जाएगा व कांग्रेस द्वारा किस प्रकार आपातकाल लगाकर रखा गया वह देश के नागरिकों को बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 30 जून को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर भाजपा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं द्वारा सुना जाएगा। इसके साथ- साथ प्रकृति के प्रति अपना समर्पण भाव दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ता 1 जुलाई से 6 जुलाई तक पौधा रोपण कार्यक्रम चलिएंगे जिसके अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाए जाएंगे व इस मुहिम को एक पौधा मां के नाम दिया गया है।

उन्होंने उपरोक्त सभी कार्यक्रमों के लिए भाजपा पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में ज़ोर शोर से भाग लेने के लिए भी अपील की। इस दौरान कृषि मंत्री कंवरपाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार

   

सम्बंधित खबर