जींद : प्री-मानसून से बदला मौसम, फसलों को होगा फायदा

जींद, 20 जून (हि.स.)। कई दिनों से बढ़ रहे तापमान के चलते परेशान लोगों को गुरूवार सुबह प्री-मानसून ने कुछ राहत देने का काम किया है। बुधवार देर रात को चली तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया था। सुबह बारिश से जहां फसलों को फायदा होगा तो बढ़ रहे तापमान से राहत मिलेंगी। किसान जगबीर, जोगिंद्र, राजेश ने कहा कि बढ़ रहे तापमान से हर कोई परेशान था। धान की रोपाई से पहले पौध को तैयार करने में किसानों को परेशानी हो रही थी।

प्योद तापमान बढऩे से खराब हो रही थी। ऐसे ही सब्जियों की फसलों को नुकसान हो रहा था। कपास की फसल को भी नुकसान होने लगा था। अब प्री-मानसून आने के बाद जुलाई माह में मानसून आने की उम्मीद है। तरषेम, राजा, सुरेश ने कहा कि तापमान बढऩे से घरों से निकला मुश्किल हो गया था। सुबह ही गर्मी होने लगती थी। बाजारों में दोपहर को सन्नाटा पसर जाता था। दुकानदारों के कामों पर भी फर्क बढ़ रहे तापमान से पड़ रहा था। अब प्री-मानसून की दस्तक से कुछ राहत मिली। काफी दिनों से बारिश का इंतजार लोग कर रहे थे। सुबह बारिश होने से गर्मी कम हुई तो मौसम में भी बदलाव आया है।

पिछले काफी समय से कर रहे थे बारिश का इंतजार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिला में कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं हलकी बारिश हुई। जिससे कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आंधी से बिजली गुल हो गई। कुछ स्थानों पर पेड़ भी टूट कर गिर गए। राहत की बात यह रही कोई जनहानि नही हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.1 तथा न्यूनतम तापमान 31.1 दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 37 प्रतिशत तथा हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आकाश में बादलवाई बने रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। हवा की गति तेज होने के साथ बीच-बीच मे धूल उडऩे की संभावना है। किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जींद व अलेवा में एक एमएम बारिश, सफीदों में एक एमएम बारिश, नरवाना, उचाना, पिल्लूखेड़ा में बूंदाबांदी हुई।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर