महापुरुषों के बताए रास्ते पर चल रहा संघ : अजय

-आरएसएस ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

प्रयागराज, 20 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रयाग दक्षिण के रज्जू भैया नगर की ओर से गुरुवार को संघ स्थान श्याम लाल इंटर कॉलेज कसारी मसारी चकिया में हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और स्वयंसेवकों ने शिवाजी को याद किया। मुख्य वक्ता संघ के बौद्धिक प्रमुख प्रयाग विभाग अजय ने कहा कि संघ महापुरुषों के बताए रास्ते पर चल रहा है और निरंतर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य वक्ता संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख प्रयाग विभाग और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सहायक निबंधक अजय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष में छह उत्सव मनाता है, जिसमें एक उत्सव यह भी है। इसे संघ बड़े ही धूमधाम से मनाता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गौरवमयी दिन है। इसी दिन मुगलों को परास्त कर शिवाजी महाराज लौटे थे और उनका सम्राट के रूप में राज्याभिषेक हुआ था। इसी दिन से प्रत्येक वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुख्य वक्ता ने गणवेशधारी स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह छत्रपति शिवाजी ने हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की, छत्रपति शिवाजी का जीवन बहुत ही प्रेरणादायक रहा है। इससे हम सभी को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है।

अध्यक्षता कर रहे सीडीए पेंशन से रिटायर विजय शंकर राय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी हम सभी के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। सभी को उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने हिन्दुओं को संगठित करने के लिए मुहिम चलाई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बड़े ही श्रद्धा से छत्रपति शिवाजी को याद करता है।

इस मौके पर नगर सह संघचालक राजकुमार, नगर कार्यवाह भूपेंद्र, बस्ती प्रमुख विजय, सेवा प्रमुख रवि, रामानुज, धीरज, मनीष, शाखा कार्यवाह नीरज, मुख्य शिक्षक अनिल, चंद्रभूषण, वीएस चौहान, हेमंत समेत सैकड़ों की संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्याकान्त/आकाश

   

सम्बंधित खबर