रजत बंसल को मनरेगा का आयुक्त बनाया गया

रायपुर, 21 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। रजत बंसल को मनरेगा का आयुक्त बनाया गया है। उनके पास प्रधानमंत्री आवास का भी जिम्मा है। वहीं नम्रता जैन को सुकमा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने सेवानिवृत आईएएस अजय सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति किया है। यह आदेश शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

अजय सिंह 1983 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। अजय सिंह छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें राज्य नीति आयोग में उपाध्यक्ष भी बनाया गया था।अब उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर