मणिपुर से वापस भेजे गए म्यांमार के 38 अवैध अप्रवासी

38 immigrants deported to Myanmar via Moreh ICP38 immigrants deported to Myanmar via Moreh ICP

इंफाल, 12 जून (हि.स.)। मणिपुर सरकार ने आज 38 और अवैध अप्रवासियों को म्यांमार वापस भेज दिया। इन्हें राज्य के मोरे स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) के रास्ते भेजा गया। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बुधवार को कहा कि अप्रवासियों के निर्वासन की प्रक्रिया को जारी रखते हुए, मणिपुर सरकार ने आज एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी), मोरे के रास्ते से 38 म्यांमार नागरिकों को उनके गृह देश म्यांमार निर्वासित किया। उन्हें आईपीसी मोरे में तैनात भारत सरकार के इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा सुरक्षित रूप से म्यांमार के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अवैध अप्रवासियों की पहचान जारी रख रही है और उन्हें निर्वासित करने के अपने संकल्प पर अडिग है। आइए हम अपनी सीमाओं और देश को सुरक्षित रखें। उल्लेखनीय है कि मार्च में महिलाओं सहित सात म्यांमार नागरिकों को इम्फाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई मार्ग से मोरे भेजा गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/आकाश

   

सम्बंधित खबर