भाजपा ने मंडल स्तर पर मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

-शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर होगा नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत

गुवाहाटी, 21 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असम प्रदेश की इकाई ने प्रत्येक मंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया है। इसमें मंडल स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने असम के सांस्कृतिक केंद्र तेजपुर में आयोजित राज्यस्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में असमिया गौरव गमोछा पहनकर योग दिवस मनाया।

प्रदेश भाजपा की आगामी शनिवार सुबह 11 बजे असम प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। दोपहर 1 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला सह-प्रभारियों की बैठक होगी। प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक देवान ध्रुवज्योति मरल ने शुक्रवार को बताया है कि शनिवार की शाम चार बजे नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनने वाले सर्बानंद सोनोवाल और पबित्र मार्घेरिटा के साथ ही नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भबेश कलिता भी मौजूद रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/आलोक/अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर