भारी मात्रा में बर्मीज सुपारी जब्त, दो गिरफ्तार

नगांव (असम), 22 जून (हि.स.)। नगांव जिले के रोहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में तस्करी के जरिए लायी गयी बर्मीज (म्यांमार) सुपारी को जब्त किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि रोहा थाना क्षेत्र के रोहा बरपूजिया रोड पर चलाए गए अभियान के दौरान 1,520 किलोग्राम सुपारी लेकर जा रहे वाहन (एएस-02डीसी-5664) से जब्त किया गया है। जब्त की गई सुपारी को पड़ोसी देश म्यांमार से तस्करी कर भारत में लाया गया था।

पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक आफ्तार हुसैन और अशरफ अली को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई सुपारी को बरपूजिया से होजाई के जमुनामुख ले जाया जा रहा था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर