पलामू में आजसू नेताओं ने पार्टी स्थापना को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

पलामू, 22 जून (हि.स.)। आजसू पार्टी भगवान बिरसा मुंडा व राजा मेदिनीराय के आदर्शों को आत्मसात कर नया झारखंड बनाएगी। आज के दिन आजसू पार्टी के कार्यकर्ता झारखंड के वीर विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मना रहे हैं। यह बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कही।

वे शनिवार को डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा स्तरीय पार्टी के स्थापना दिवस को पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बलिदान दिवस के रूप में मना रहे थे। उन्होंने स्थानीय स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण किया। सदर प्रखंड के भैंसाखूर शिव मंदिर व बंदुआ में 100-100 पौधे लगाए।

चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंडवासियों के लिए अपना बलिदान दिया था। उनकी कृति व आदर्शाे को अपनाकर झारखंड को नया रूप देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंडवासियों को तबाह करके रखा है। झारखंड के कोई भी व्यक्ति सुख व चैन से नहीं है।

पार्टी के केंद्रीय सचिव बबलू गुप्ता ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेते हैं कि झारखंड की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। केंद्रीय समिति सदस्य संजू सिंह ने कहा कि पार्टी झारखंड के विभूतियों के आदर्शों पर चलकर नया झारखंड बनाएगी। जिला उपाध्यक्ष विशाल मेहता ने कहा कि पार्टी अपना संकल्प पूरा करते हुए डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में अपना परचम लहराएगी।

इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य प्रदीप पांडेय, महिला जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, सविता देवी, राजीव रंजन पांडेय, गुलाम सरवर, अख्तर अली, रमेश प्रसाद, जमील आलम, झुन्नु बैठा, विशाल चौधरी, रणजीत सिंह, पारस विश्वकर्मा, सतीश तिवारी, विनोद पांडेय, शैलेश मिश्रा, बबलू डोगरा व महावीर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर