चित्रकार अशोक गुप्ता को मिला अशोक सिंघल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

अशोक गुप्ता अवार्ड लेते हुए

हरिद्वार, 25 जून (हि.स.)। उत्कर्ष ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित ‘सातवीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी’ में आठ उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए वरिष्ठ कलाकारों को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से पुरस्कृत किया है। इनमें हरिद्वार के प्रतिष्ठित चित्रकार अशोक कुमार गुप्ता को कला के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिये “अशोक सिंघल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

नगर के चित्रकार अशोक गुप्ता अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं, जिसमें राजीव गाँधी कल्चरल अवार्ड, कला-मित्र अवार्ड, कलाश्री अवार्ड, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार आदि प्रमुख शामिल हैं। गुप्ता वर्ष 1980 से 2017 तक डीपीएस रानीपुर में कला-विभागाध्यक्ष रहे। इस दौरान इनके कई छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिले हैं। जिनमें सात बच्चों को शंकर बाल चित्रकला प्रतियोगिता में भारत के राष्ट्रपति ने पुरस्कृत किया था।

हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/सुनील

   

सम्बंधित खबर