राम सिंह चौहान का इस्तीफा हुआ अस्वीकार

President Ram Singh's resignation rejected

देहरादून, 27 जून (हि.स.)। देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी में गुरुवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की बैठक हुई। इस बैठक में अध्यक्ष राम सिंह चौहान द्वारा दिये गये इस्तीफा को सर्वसम्मति से अस्वीकार किया गया।

बैठक में सर्वसमत्ति से निर्णय लिया गया कि जो भी पदाधिकारी अथवा सदस्य संगठन विरोधी कार्यों में सोशल मीडिया अथवा किसी भी माध्यम से सम्मिलित होगा उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक करवाई की जाएगी।

बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्युली, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, संरक्षक दिनेश नौटियाल गढ़वाल, मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंत्री हेमंत पैन्यूली कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष गोकुल सिंह मार्टोलिया, पौड़ी जिलाध्यक्ष बलराज सिंह गुसाईं, मंत्री बीजेंद्र सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष नरेश भट्ट, मंत्री आलोक रौथान, चमोली जिला अध्यक्ष प्रदीप भंडारी , देहरादून जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी, मंत्री अर्जुन सिंह पवाँर, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष अटोल सिंह मेहर, मंत्री बलवंत सिंह, ऊधम सिंह नगर, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा जी, मंत्री नैनीताल नमिता पाठक, जगदीश अधिकारी, प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रणय बहुगुणा, सोशल मीडिया प्रभारी राजमोहन सिंह रावत उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर