नाव के साथ डूब रहे दो लोगों की बचाई जान

जोरहाट (असम), 28 जून (हि.स.)। जोरहाट में आज ब्रह्मपुत्र नद में नाव के साथ डूब रहे दो लोगों की जान बचा ली गई। असम पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि फायर एंड एमरजेंसी सर्विसेज असम और स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स ने एक वीरतापूर्ण बचाव अभियान चलाया। अभियान में जोरहाट के निमातीघाट में ब्रह्मपुत्र नद में नाव के साथ डूब रहे दो लोगों को बचाया गया।

बाद में एसडीआरएफ ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, हम इन कठिन समय में लोगों की जान बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर