गोलाघाट में पांच किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोलाघाट (असम), 29 जून (हि.स.)। गोलाघाट पुलिस ने पांच किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक नाका स्थापित किया गया। एक बाइक को रोका गया और तलाशी के दौरान बोकाखात के माणिक अहमद नामक व्यक्ति के कब्जे से 5.048 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजे को एक प्लास्टिक बैग में छिपाकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तस्कर को गिरफ्तार कर इस कारोबार से जुड़े और भी तस्करों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/दधिबल

   

सम्बंधित खबर