होजाई जिला साल की दूसरी बाढ़ की चपेट में

होजाई (असम), 17 जून (हि.स.)। साल की दूसरी बाढ़ की चपेट में होजई जिले का विशाल क्षेत्र आ गया है। कपिली नदी में आई बाढ़ का पानी होजाई जिले के कई गांवों को जलमग्न हो चुका है। अभी तक पहली बाढ़ से लोगों को राहत मिल भी नहीं पाई थी कि फिर से इलाके के लोग दूसरी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

इस बीच, कपिली नदी के बाढ़ के पानी में ठेपलागुड़ी, जाठिहुरा, हातिमरा, नभंगा, दक्षिण केंदुगुड़ी, नेपालीखुटी, हयांग, ओवारीगेडिंग, जमुनासिट समेत कई गांव जलमग्न हो गए हैं। जिले में कपिली नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है, जिसके बाद प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोग बाढ़ शिविरों और ऊंचाई वाले इलाकों में रहने को मजबुर हो गये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/किशोर /असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर