सिन्हा समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

धमतरी 29 जून (हि. स.) । सिन्हा समाज धमतरी मंडल के नवनिर्वाचित मंडलेश्वर संतोष सिन्हा, सचिव देवकरण गजेंद्र एवं कोषाध्यक्ष हेमशंकर सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सिन्हा भवन रत्नाबांधा रोड में आज शनिवार को हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिन्हा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने कहा कि किसी भी समाज की एकता ही उसकी ताकत होती है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम सब मिलजुल कर कार्य करना होगा, तभी हमारा समाज और आगे बढ़ेगा। नवनिर्वाचित मंडलेश्वर संतोष सिन्हा ने कहा कि समाज द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। समाज को आगे ले जाने में हम सब प्रयास करेंगे। इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। सचिव देवकरण गजेंद्र ने कहा कि समाज द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे लेकर वे काफी गंभीर है। समाज के विकास में सभी को लेकर अपना सर्वस्व देने का प्रयास करेंगे। कोषाध्यक्ष हेमशंकर सिन्हा ने कहा कि समाज द्वारा मिले दायित्व का वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कालीदास सिन्हा जिलाध्यक्ष धमतरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रिखीराम सिन्हा प्रांतीय महामंत्री सिन्हा समाज डा विसम्भर सिन्हा प्रांतीय कोषाध्यक्ष सिन्हा समाज, संजुकामता सिन्हा प्रांतीय कोषाध्यक्ष महिला मंच, दुलार सिंह सिन्हा विशेष आमंत्रित सदस्य, रामसेवक सिन्हा प्रदेश कार्यकारिणी, चन्द्रहास सिन्हा प्रांतीय सहसम्पादक, तोमेश्वर दास सिन्हा जिला निर्वाचन अधिकारी, दुष्यंत कुमार सिन्हा जिला युवा मंच अध्यक्ष, परमेश्वरी सिन्हा जिला महिला अध्यक्ष, गजाधर प्रसाद सिन्हा संरक्षक सिन्हा समाज धमतरी, दयाराम सिन्हा जिला महामंत्री, दिलीप कुमार सिन्हा जिला कोषाध्यक्ष, पन्नालाल सिन्हा मंडलेश्वर नगरी, नरेश कुमार सिन्हा मंडलेश्वर मगरलोड, हिरेश्वर सिन्हा मंडलेश्वर कुरूद, हुमेन्द्र गजेन्द्र मंडलेश्वर भखारा उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन / गेवेन्द्र

   

सम्बंधित खबर