लू से छुटकारा पर चुबन भरी गर्मी उमस के चलते पसीने से तरबतर हो रहे लोग

8 जुलाई से हर दिन होगी बारिश; भूस्खलन और बाढ़ की भी संभावना
दोपहर होते-होते बेहाल करने लगती है गर्मी, दोपहर को बाजरों में सन्नाटा
जम्मू। बेशक मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन अभी भी जम्मू कश्मीर के अधिकतर शहरों का ताममान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। लू से तो छुटकारा मिल गया है लेकिन चुभन भरी गर्मी और उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। उमस भरी इस गर्मी के बीच हर किसी को वर्षा का इंतजार रहता है। पिछले दो दिनों से जम्मू में सुबह पहले पहर ही वर्षा हो जाती है और सूर्य देव के निकलने से पहले ही वर्षा बंद हो जाती है जिसके चलते दोपहर होते-होते गर्मी बेहाल करने लगती है। धूप में निकलना किसी परेशानी से कम नहीं है। दोपहर के समय बाजारों में भी सन्नाटे जैसा का माहौल ही रहता है। चुभन भरी इस गर्मी के बीच बिजली कटौती जले पर नमक छिडक़ने का काम कर रही है। जम्मू का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 33.5, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधकितम तापमान 34.7, न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4 जुलाई को रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू संभाग में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। 5-6 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर रुक-रुक कर मध्यम वर्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी है। 7-8 जुलाई को गर्म और आद्र्र मौसम के साथ बारिश हो सकती है। देर रात तक जम्मू संभाग के छिटपुट स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें हुई।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गर्म और आद्र्र मौसम के साथ बारिश की संभावना है। देर रात तक जम्मू संभाग के छिटपुट स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं। कश्मीर के कुछ स्थानों पर सुबह-सुबह बारिश, गरज के साथ बौछारें होने की संभावना है। 4 जुलाई को रूक-रूक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू संभाग में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी।

 

   

सम्बंधित खबर