रायपुर : राइज एंड शाइन विद जया किशोरी कार्यक्रम में आज शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर , 2 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार दो जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले राइज एंड शाइन विद जया किशोरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता जया किशोरी अपना व्याख्यान देंगी। कार्यक्रम शाम 7 बजे आयोजित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र/केशव

   

सम्बंधित खबर