रामबन के नचिलाना के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, कई अमरनाथ यात्रियों को आईं मामूली चोटें

रामबन, 02 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के नचिलाना के पास मंगलवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई अमरनाथ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब से आने वाली बस (पीबी-02बीएनएलएम/9389) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के नचिलाना के पास ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं और उन्हें पास के आर्मी कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार बस अमरनाथ तीर्थयात्रियों को कश्मीर ले जाने के लिए अधिकारियों के पास पंजीकृत नहीं थी। बस अमरनाथ तीर्थयात्रा से लौटकर होशियारपुर पंजाब जा रही थी। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत

   

सम्बंधित खबर