पुल के नीचे से मिला महिला का अर्धनग्न शव

बारुईपुर, 02 जुलाई (हि.स.)। पुल के नीचे से एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया गया है। घटना मंगलवार को दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत नरेंद्रपुर इलाके की है। पुलिस ने महिला की पहचान और मौत का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, नरेंद्रपुर के गंगाजायरा इलाके में स्थानीय लोगों ने एक पुल के नीचे एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ देखा। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। खबर फैलते ही घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये महिला कौन है? कहां से आई? इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

प्रारंभिक तौर पर पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद महिला का शव पुल के पास फेंक दिया गया है। पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर