एनएसयूआई ने प्रदर्शनकर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का फूंका पुतला

धमतरी, 2 जुलाई (हि.स.)। बस्तर समेत प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से आक्रोशित एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंककर जमकर प्रदर्शन् किया। नारेबाजी कर कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है। मांगे पूरी नहीं होने पर पुन: आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन की अगुवाई में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुभम साहू, पारसमनी साहू, यश दुबे, ओमप्रकाश मानिकपुरी, नोमेश सिन्हा, जय श्रीवास्तव, सुदीप सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, राहुल साहू, मोनू सिन्हा, फैजान रजा, चितेन्द्र साहू, लोकेश साहू समेत अन्य कार्यकर्ताओं की भीड़ दो जुलाई को कांग्रेस भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा के पुतला में आग लगाकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए निकले। जलती पुतला लेकर सड़क व सिटी कोतवाली की ओर बढ़े, तो पुलिस अधिकारी व जवानों ने पुतला को बुझाने कोशिश की। इस दौरान एनएसयूआई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस जवानों का झूमाझटकी भी हुई। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा के पुतला फूंकने में कामयाब रहे। पुतला दहन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा निवासी छात्र मंगल मुरिया का अपहरण व हत्या के विरोध स्वरूप पुतला दहन किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है इसलिए इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है।

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही कई आपराधिक वारदातों से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री व गृहमंत्री कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल है। गृहमंत्री के अनुभवहिन क्रियाकलापों के कारण अपराधिक मामले बढ़ने का आरोप है। भाजपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। यही कारण है कि प्रदेश में अपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में बस्तर जिले के छात्र मंगल मुरिया की रायपुर के अपराधिक तत्वों द्वारा अकारण ही अपहरण कर पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इसके लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार है। भाजपा की सरकार में अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का आरोप है। एक आदिवासी मुख्यमंत्री के होते हुए एक आदिवासी छात्र की निर्मम हत्या प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है। लगातार प्रदेश में अपहरण, हत्या, माब- लीचिंग व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने का आरोप है। पुतला दहन करने वालों में विवेक बंजारे, कृष्णा लहरे, निखिल ढीढी, ऐश्वर्य सिन्हा, पीयूष नवरंग, अन्नू कुर्रे, विकास साहू, उदय गुरू, बसंत सिन्हा, हरिश्चंद्र, लीकेश साहू, उमाशंकर साहू,पुष्पेंद्र साहू, देवेन्द्र सिन्हा, शेखर साहू, ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा, विक्रांत शर्मा, अरविंद यादव, चैतन्य साहू समेत दर्जनों कांग्रेसी एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर