भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए

जयपुर, 2 जुलाई (हि.स.)। विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश में पांच सीटों झुंझुनूं, खींवसर, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी पर उप चुनाव होने है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए चार सीटों पर उप मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों को जिम्मेदारी दी हैं।

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को दोबारा दौसा सीट का प्रभारी बनाया गया है। वहीं वहीं देवली-उनियारा सीट पर विधानसभा चुनाव हार चुके भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ इस सीट पर मंत्री हीरालाल नागर को लगाया गया है। दौसा सीट पर मंत्री डॉ. किरोड़ी के साथ उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को भी प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। इनके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी को भी इस सीट की जिम्मेदारी दी गई है। दौसा लोकसभा सीट हारने पर मंत्री किरोड़ी ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। लेकिन, पार्टी ने एक बार फिर उन्हें दौसा विधानसभा सीट की जिम्मेदारी दे दी हैं। नागौर की खींवसर विधानसभा सीट का जिम्मा पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को सौंपा है। खींवसर विधानसभा सीट जाट बाहुल्य सीट है। ऐसे में यहां की जिम्मेदारी जाट मंत्री को सौंपी हैं। उनके साथ मंत्री सुरेश रावत, विधायक बाबू सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया और प्रवक्ता अशोक सैनी को लगाया गया हैं।

चौरासी विधानसभा सीट को आदिवासी बाहुल्य सीट माना जाता है। यहां का जिम्मा मंत्री बाबूलाल खराड़ी को दिया हैं। खराड़ी आदिवासी सीट से ही चुनकर आते हैं। खराड़ी के साथ विधायक श्रीचंद कृपलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री मिथलेश गौत्तम और महेश शर्मा को लगाया हैं। शेखावाटी अंचल में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही। ऐसे में भाजपा इन उप चुनावों में अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहती हैं। यहीं वजह है कि झुंझुनूं सीट पर पार्टी ने कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को प्रभारी लगाया हैं। उनके साथ मंत्री सुमित गोदारा को भी झुंझुनूं सीट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और विधायक गोवर्धन वर्मा को भी झुंझुनूं सीट का जिम्मा सौंपा गया हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर