अधिकारियों ने नदी कटाव का लिया जायजा

अधिकारियों ने नदी कटाव का लिया जायजाअधिकारियों ने नदी कटाव का लिया जायजा

किशनगंज,03जुलाई(हि.स.)। जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत लगातार हो रहे भारी वर्षा से कनकई नदी उफान पर है और नदी के कटाव की जद में सतमेढ़ी गांव आ गया है। उक्त नदी कटाव से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी तुषार सिंगला को जानकारी दी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर अधिकारियों के दल ने गांव का दौरा किया और हालात का जायजा लिया है।

गौर करे कि सतमेढ़ी गांव के लोग पिछले 5 वर्षो से नदी कटाव से परेशान हैं और गांव की आधी आबादी बेघर होने के बाद पलायन कर चुकी है। डीएम तुषार सिंगला के संज्ञान में मामला आने पर ग्रामीणों में बेहतर कल की उम्मीद जगी है। उधर, अधिकारियों के दल ने पश्चिमी कनकई नदी में जलस्तर बढ़ने से किनारों का आंशिक क्षरण और घरों से 50 मीटर के करीब नदी बहने पर रिपोर्ट की है। प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार के हालात पर नजर रखी जा रही है।

निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि कटाव परिलक्षित होने पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराकर स्थल सुरक्षित किया जाएगा। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। इस दौरान जांच दल में प्रखंड विकाश पदाधिकारी बहादुरगंज, अंचलाधिकारी, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता, बाढ़ नियंत्रण और जल निस्सरण प्रमंडल किशनगंज सहित कई अधिकारी शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा

   

सम्बंधित खबर