विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए ऑनलाइन मांगे गए आवेदन

प्रयागराज,03 जुलाई(हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार देने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। बुधवार को यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी इन्द्रसेन सरोज ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार देने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। यह पुरस्कार तीन दिसम्बर 2024 को विश्व दिव्यांग दिवस पर दिया जाएगा।

राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्धारित श्रेणी के अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं, जिसके अनुसार पहला दक्ष दिव्यांग कर्मचारी एवं स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए, दूसरा दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को। तीसरा दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए, चार प्रेरणा स्रोत के लिए। पाचवां दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए। छठवा दिव्यांगजन के लिए बाधा मुक्त वातावरण के सृजन के सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए। सातवां दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए। आठवां सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु, नौवां सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिए। दसवां दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट के लिए। ग्यारहवां सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एवं बाहवां दिव्यांगजन के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार है।

राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट http://uphwd.gov.in से डाउनलोड कर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर/दीपक/सियाराम

   

सम्बंधित खबर