राजगढ़ः नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

राजगढ़, 4 जुलाई(हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में भैंसाटोला नरसिंहगढ़ में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने पिता पर जबरन गलत काम करने की शिकायत की। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार भैंसाटोला मौहल्ला नरसिंहगढ़ निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने मां के साथ थाना में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज की,19 मई को नरसिंहगढ़ से ब्यावरा शादी में शामिल होने नानी के घर गए थे, घर पर वह और उसकी नानी अकेली थी तभी पिता सुनील वंशकार ने उसके साथ जबरन गलत काम किया, चिल्लाने पर उसकी नानी पहुंची तो आरोपित पिता मौके से भाग गया, इससे पहले 11 अक्टूबर को उसके साथ गलत काम कर चुका था तब बदनामी के भय से शिकायत दर्ज नही की गई। पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ धारा 376, 376(2)एच, 3/4, 5एन/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

   

सम्बंधित खबर