धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य : गणेश जोशी

हरिद्वार, 04 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार में धामी सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता में कहा कि इन तीन वर्षों में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक फैसले तथा अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण लागू किया गया है। राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके सभी आश्रित पात्रों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत एक लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में करीब 80 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सलाना पांच से सात लाख कमाकर लखपति दीदी बनी है। सरकार ने 2025 तक 1.50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में खरीद पर किसानों को 20 रुपये प्रति कुंतल का बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना के मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंतल की वृद्धि की गई है।

राज्य सरकार किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा रही है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगभग साढ़े चार हजार जैविक क्लस्टरों में काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से वर्तमान में प्रदेश में योजना के अंतर्गत किसानों की संख्या 9.13 लाख है, जिसमें राज्य के 771567 किसानों को रुपये 166.08 करोड़ की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में शहीद सैनिकों को समर्पित सैन्यधाम की स्थापना की जा रही है। सैन्यधाम के निर्माण के लिए प्रदेश के 1734 शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी लाई गई है। उन्होंने कहा प्रदेश में गंगा के किनारे 5 कि०मी० के कोरिडोर में प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने हेतु ''नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कोरिडोर योजना बनाने के लिए कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया है। मंत्री जोशी ने कहा कि तीन वर्षो के कार्यकाल के में शिक्षा स्वास्थ्य, युवा, किसान, रोजगार सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीकांत/प्रभात

   

सम्बंधित खबर