रॉयल सोसायटी ऑफ बायलॉजी लंदन के फेलो बने डॉ. शेर सिंह सामंत

नैनीताल, 05 जुलाई (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एलुमनी सेल यानी पूर्व छात्रों के संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. शेर सिंह सामंत रॉयल सोसायटी ऑफ बायलॉजी लंदन के फेलो बने हैं। इस आशय का प्रमाण पत्र रॉयल सोसायटी ऑफ बायलॉजी लंदन के चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क डाउन ने जारी किया है। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

वर्तमान में डॉ. सामंत यूकॉस्ट के एमीरेट साइंटिस्ट तथा मानस खंड साइंस सेंटर अल्मोड़ा में कार्य कर रहे हैं। वह फेलो ऑफ लिनियन सोसायटी लंदन तथा टैक्सोनॉमी, वन पारिस्थितिकी, जैवविविधता के संरक्षण एवं प्रबंधन, हैबिटेट इकोलॉजी तथा हिमालयन फ्लोरिस्टिक एवं मेडिसिनल प्लांट्स के एक्सपर्ट एवं डॉ. वाईपीएस पांगती शोध संस्थान के उपाध्यक्ष भी हैं। डॉ. सामंत के निर्देशन में 32 विद्यार्थी पीएचडी कर चुके हैं और उनके 360 शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। वह 15 पुस्तकें, 130 बुकलेट तथा 40 प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी लिख चुके हैं और पौधों के कई नई प्रजातियां विश्व के लिए खोज चुके हैं। वह फेलो ऑफ एथनोबॉटनी केयर हिमालय अवार्ड, राजभाषा शील्ड, ग्रीन मैप्पल फाउंडेशन अवार्ड, आईसीएफआरई अवार्ड से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

उनकी उपलब्धि पर डॉ. बीएस कालाकोटी, प्रो. जीएस रावत, डॉ. जीसी जोशी, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. मीना पांडेय, डॉ. गोकुल सत्याल, डॉ. श्रीकर पंत, डॉ. मनोहर लाल सहित कूटा अध्यक्ष एवं महासचिव डॉ. विजय कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर