धान नर्सरी के पास बुजुर्ग का शव चारपाई पर मिला, हत्या की आशंका

बस्ती, 12 जुलाई (हि.स.)। जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत सांड़पुर ग्राम में शुक्रवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव चारपाई पर मिलने की सूचना पुलिस काे मिली।मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना स्थल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने बताया कि मृतक बिहारी (60) अपने धान की नर्सरी की रखवाली करने गुरुवार की रात गए थे। आज सुबह ग्रामीणों ने देखा कि उनका शव चारपाई पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने घटना की छानबीन किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेंद्र तिवारी / शरद चंद्र बाजपेयी / मोहित वर्मा

   

सम्बंधित खबर