मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने जन्मदिन पर अडालज त्रिमंदिर पहुंचे

CmCmCm

- दादा भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिन के कार्यों की शुरुआत की

गांधीनगर, 15 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार सुबह अपने जन्मदिन के अवसर पर अडालज त्रिमंदिर पहुंचे। उन्होंने दादा भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिन के कार्यों की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने त्रिमंदिर परिसर में पूज्य दादा भगवान और पूज्य नीरू मां की समाधि पर शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने देवी-देवताओं के दर्शन किए तथा शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राज्य के सभी लोगों के स्वास्थ्य, कल्याण, समृद्धि तथा राज्य के समग्र एवं अविरत विकास के लिए प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद कुमार पांडे / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर