(अपडेट) विधानसभाध्यक्ष की राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

विधानसभाध्यक्ष की राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

जयपुर, 2 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान के विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर देवनानी ने राष्ट्रपति को गुलदस्ते भेंट करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्ट्रपति ने विधानसभाध्यक्ष को उनके नए पदभार के लिए बधाई दी।

इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार प्रात: नई दिल्ली पहुंचे। देवनानी ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से शिष्टाचार भेंट की।

हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर