मोदी सरकार की स्पष्ट नीति पेट्रोल डीजल में मुनाफाखोरी करो और जनता पर महंगाई लादो : कांग्रेस

रायपुर, 2 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि, मोदी सरकार की स्पष्ट नीति है पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाकर मुनाफाखोरी करो और पेट्रोलियम कंपनियों को मुनाफाखोरी करने दो और जनता महंगाई के बोझ तले दबे रहे। बीते तीन माह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है लेकिन राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल एवं डीजल के कीमतों में किसी प्रकार से संशोधन नहीं किया गया है। जनता पर मोदी निर्मित महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी का फर्क किचन से लेकर खेत खलिहान तक, स्कूल से लेकर कॉलेज तक और फैक्ट्री तक दिखता है। हर आवश्यक वस्तुओं के दामों में तेजी होता, लेकिन आम लोगों के आय में किसी प्रकार से कोई बढ़ोतरी नहीं होती है। शासकीय कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी कर देती है इससे कुछ राहत कर्मचारियों को मिलता है लेकिन आम जनता, किसान, युवा, व्यापारी, महिलाए, मजदूर, रेहड़ी खोमचा वालों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार कोई पॉलिसी नहीं बनाती है बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार आम जनता की जेब से पेट्रोल डीजल की मुनाफाखोरी करके 35 लाख करोड़ से अधिक की राशि निकाल चुकी है और आज भी जनता को निचोड़ रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर