क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Kranti Dal Youth Cell expanded its executive

देहरादून, 03 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकरिणी का विस्तार किया गया।

इस विस्तार के तहत रविंद्र ममगाई को केंद्रीय महामंत्री, उत्तम बिष्ट, सचिन थपलियाल, युवराज सामंत, संदीप जोशी, मुकेश कुंद्रा, गौरव रावत, विनीत सकलानी को केंद्रीय संगठन मंत्री बनाया गया जबकि कमल चंद, योगेश शुक्ला, गणेश भट्ट, कृष्णा नंद भट्ट को केंद्रीय संयुक्त सचिव गया है।

सांगठनिक नियुक्तियों में प्रेम पड़ियार, पूजा पिर्साली को केंद्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी। नेहा उनियाल को केंद्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। अर्जुन नेगी, विनोद सत्याल, दयाल नेगी, पंकज घिल्डियाल, अंकेश भंडारी, किशन बिहारी पंडित, पीयूष भट्ट को केंद्रीय प्रचार मंत्री बनाया गया। परवीन चंद रमोला को देहरादून महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दीपक मेहता को जिलाध्यक्ष बागेश्वर, ओम गोस्वामी को जिलाध्यक्ष डीडीहाट नियुक्त किया गया।

राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बुधवार को बताया कि शीघ्र ही संपूर्ण प्रदेश में युवाओं को एकजुट कर जल, जंगल, जमीन और भू कानून, मूल निवास की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में इंवेस्टर समिट का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार देना व पलायन रोकना होना चाहिए ना कि यहां की जमीनों को बेचकर कागजों में विकसित राज्य की बात करना। बिष्ट ने कहा कि उक्रांद की स्पष्ट रूप से मांग है कि राज्य के भीतर सभी निजी क्षेत्रों में 80 प्रतिशत रोजगार पर राज्य के युवाओं का हक हो, साथ ही सरकारी निर्माण के टेंडर प्रक्रिया में 80 प्रतिशत राज्य के निवासियों को वरीयता मिले। केंद्रीय महामंत्री रविन्द्र ममगांई ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द नई शिक्षा नीति लागू करे व शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाए।

इस अवसर पर प्रमिला रावत,रविंद्र ममगाई, गजेंद्र नेगी, पूजा पिरसाली, दिनेश नेगी, नैना लखेड़ा,विनीत सकलानी, भोला चमोली, शैलेन्द्र गुनसोला, श्याम रमोला, अनूप बिष्ट, विरेश चौधरी, भोला दत्त चमोली, प्रीति थाप्लियाल, रीता छेत्री आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर