गुजरात: 7 जनवरी को केजरीवाल की सभा, जेल में पार्टी विधायक से करेंगे मुलाकात
- Admin Admin
- Jan 05, 2024
अहमदाबाद, 5 जनवरी (हि.स.)। जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आआपा) विधायक चैतर वसावा से मिलने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात आएंगे। इस दिन दोनों नेता सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी इसके साथ ही लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुट जाएगी।
आआपा के प्रदेश संगठन महासचिव मनोज भाई सोरठिया ने शुक्रवार को बताया कि 7 जनवरी को नेत्रंग में पार्टी की सभा आयोजित की जाएगी। सभा में पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहेंगे। अगले दिन 8 जनवरी को दोनों नेता, पार्टी विधायक चैतरभाई वसावा से जेल जाकर मुलाकात करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/संजीव