गहपुर शंकरदेव शिशु निकेतन का दो दिवसीय रजत जयंती समारोह आरंभ

बिश्वनाथ (असम), 07 जनवरी (हि.स.)। बिश्वनाथ जिलांतर्गत गहपुर स्थित शंकरदेव शिशु निकेतन का आज दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ रजत जयंती समारोह आरंभ हुआ।

निकेतन के ध्वजारोहण कार्यक्रम से शुरू हुए निकेतन के रजत जयंती समारोह में ध्वजारोहणकर्ता के रूप में आउनाटी सत्र (मठ) के डेका सत्राधिकार देवानंद देव गोस्वामी मौजूद रहे। इस मौके पर रजत जयंती पत्रिका का अनावरण बिश्वनाथ जिला साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने किया।

आज रंगारंग सांस्कृतिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जुलूस में करीब 2 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। रजत जयंती समारोह में निकेतन के छात्र, आचार्य आचार्याएं सहित बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित थीं।

हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर