पार्टी की भूमिका को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं : चन्द्रशेखर बावनकुले

मुंबई, 08 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को राज्य के 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रवक्ताओं से अपील की कि वे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकारों के प्रदर्शन को बताने के लिए विभिन्न मीडिया का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। वह प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित प्रवक्ताओं एवं प्रचार प्रमुखों की बैठक के समापन पर बोल रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय, प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बाण, संयुक्त मुख्य प्रवक्ता विश्वास पाठक, अजीत चव्हाण उपस्थित थे।

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भविष्य में संगठन स्तर पर मीडिया, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया के लिए अलग-अलग नियुक्तियां की जाएंगी। मीडिया विभाग को विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जो पार्टी के विकास के लिए समर्पित रूप से समय देते हैं, के सहयोग से उन स्थानों तक पार्टी की भूमिका पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए जहां पार्टी का विकास उतना नहीं हुआ है जितना होना चाहिए। दिनभर चली इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष माधव भंडारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय और मुख्य प्रवक्ता विश्वास पाठक ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर

   

सम्बंधित खबर