मप्रः शासकीय कैलेंडर में विक्रम संवत का उल्लेख

भोपाल, 8 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के वर्ष 2024 के कैलेंडर में विक्रम संवत का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाल ही में इस कैलेंडर का विमोचन किया। यह जानकारी सोमवार को जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने दी।

उन्होंने बताया कि कैलेंडर में तिथियां का उल्लेख विक्रम संवत के हिसाब से लिखा गया है। अंग्रेजी तारीखों के साथ ही यह उल्लेख कैलेंडर को समग्रता प्रदान करता है। शासकीय मुद्रणालय द्वारा आत्मनिर्भरता की दिशा में कैलेंडर के संपूर्ण मुद्रण का कार्य भी संपन्न कराया गया है। इसके लिए निजी मुद्रण संस्थान की सेवाएं नहीं ली गईं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर